Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज के मां और पुत्र बकरी को बचाने में बाइक से गिरकर सिवान में घायल

परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के कन्हौली बाजार समीप मंगलवार की सुबह एसएच 73 पर बकरी को बचाने के दौरान बाइक से गिरकर मां और पुत्र घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए बसंतपुर अस्पताल लाया गया, जहां महिला की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की पहचान गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के केशवपुर निवासी मो. हसनैन मियां की पत्नी नुरैशा खातून व पुत्र रफी अहमद के रूप में हुई।

बताया जाता है कि नुरैशा खातून अपने पुत्र रफी अहमद के साथ बाइक पर सवार होकर बसंतपुर डॉ. नईम आलम के पास इलाज कराने आ रही थी। कन्हौली बाजार के पास तुरहा टोली स्थित स्टेट हाईवे 73 पर दोनों पहुंचे अचानक सामने एक बकरी आ गई। उसे बचाने के क्रम में दोनों बाइक से गिरकर घायल हो गए। कन्हौली के पूर्व बीडीसी हसनैन अंसारी ने ग्रामीणों की मदद से उन दोनों घायलों को इलाज के लिए बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने नुरैशा खातून की स्थिति गंभीर होने के कारण सदर अस्पताल रेफर कर दिया तथा रफी अहमद का इलाज वहीं चल रहा है। ग्रामीणों ने घायल की बाइक सुरक्षित रखी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026