परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के दारौंदा प्रखंड के रानीबारी गांव में चल रहे नवदुर्गा प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में गुरुवार की रात श्रीराम कथा सुनने को ले काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महायज्ञ में श्रीराम कथा पर प्रवचन करते हुए आचार्य संदीप महाराज ने कहा कि बच्चों को राम-कृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। जब तक बच्चों को धर्म एवं शास्त्र की जानकारी नहीं देंगे तबतक उनके जीवन में नैतिकता नहीं आएगी। वे अपने रिश्ते की भावनाओं को नहीं समझ पाते। उन्होंने कहा कि देश के सभी बच्चों को राम कृष्ण के बारे जानना होगा। उन्होंने कहा कि जब-जब संतों को अपमानित किया गया। उस देश का विकास के बदले विनाश हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा अपनी शांति नहीं चाहता, बल्कि विश्व शांति के लिए यज्ञ एवं पहल भी करता है। शुक्रवार की सुबह से पूजा अर्चना व यज्ञ मंडप परिक्रमा को ले काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…
परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…