Categories: छपरा

बाइक की टक्कर के बाद झड़प….युवक की चाकू से गोदकर हत्या

छपरा के रिविलगंज थाना क्षेत्र के इनई पंचायत के मुबारकपुर गांव में एक युवक की चाकू गोदकर कर हत्या कर दी गई । मृतक की पहचान रिविलगंज थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव के स्व. निरंजन ठाकुर के 22 वर्षिय पुत्र मुकेश कुमार ठाकुर के रूप में की गई। मुकेश का बचाव करने गए उसके दो भाइयों पर चाकू से हमला किया गया है, जिससे वो दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक मुकेश ठाकुर का छोटा भाई मनीष ठाकुर बाइक से कहीं जा रहा था। अभी वह अपने घर से 100 मीटर दूर गया था कि विपरीत दिशा में जा रही टिंकू ठाकुर की बाइक से हल्की टक्कर हो गई । इसके लिए दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई फिर गाली गलौच होने लगी। । स्थानीय लोगों ने समझा कर दोनों को शांत करा दिया। शाम में मुकेश ठाकुर कार्य करके लौटा और घर के बाहर शौच के लिए गया। इस दौरान पहले से घात लगाए पड़ोसी दीपक ठाकुर सहित टिंकू ठाकुर, संदीप ठाकुर उर्फ धर्मेंद्र, विशाल ठाकुर आदि धारदार हथियार व चाकू से हमला कर दिया।

चाकू से गोद कर मुकेश को गंभीर रुप से घायल कर दिया। उसे बचाने गए भाई सत्येंद्र ठाकुर एवं मोनू ठाकुर को भी आरोपितों ने चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से मुकेश ठाकुर को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने जांचोपरांत मुकेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं भाई सत्येंद्र की भी हालत नाजुक बताई जा रही है। इस मामले को लेकर स्वजनों ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026