Categories: पटना

बिहार में द कश्मीर फाइल्स होगी टैक्स फ्री, डिप्टी सीएम ने सदन में दिया भरोसा

पटना: इस वक़्त की सबसे चर्चित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ अब बिहार में भी टैक्स फ्री हो जाएगी. बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान विधान परिषद में वित्त मंत्री सह बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने इसका ऐलान किया।

बता दें कि पिछले कई दिनों से बिहार के विधानसभा और विधान परिषद में ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री करने कि मांग उठ रही थी, जिसके बाद आज से बिहार में इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा हुई. विधानपरिषद में वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि इस फ़िल्म की चर्चा सभी जगहों पर हो रही हैं. पीएम मोदी ने भी इसकी चर्चा की हैं. मैं आज ही इस बारे में अधिकारिक तौर पर बैठक कर इस फ़िल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा करूंगा।

बिहार विधान परिषद में संजय मयूख ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री करने की मांग उठाई थी जिसके बाद उन्हें बीजेपी के तमाम एमएलसी का समर्थन प्राप्त हुआ. द कश्मीर को टैक्स फ्री करने के बाद पूरे सदन में भारत माता की जय के नारे लगाये गये। सोमवार को बीजेपी विधायक संजय सरावगी ने विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए द कश्मीर फाइल्स फिल्म को बिहार में टैक्स फ्री करने की मांग की थी। बीजेपी विधायक ने इस दौरान कहा था कि, फिल्म में कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा को दिखाया गया है, जिन्हें कश्मीर में उग्रवाद के कारण सबसे ज्यादा नुकसान हुआ था।

जानकारी हो कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ में कश्मीरी पंडितों के साथ 1990 में हुए उत्पीडन की हकीकत को दिखाया गया है.1990 में हजारों की संख्या में कश्मीरी पंड़ितों को अपना घर कश्मीर छोड़ कर भागना पड़ा था. द कश्मीर फाइल्स के डारेक्टर विवेक अग्निहोत्री हैं. इस फिल्म को महज 500 स्क्रीन्स पर रीलीज किया गया. इसकी पहले दिन की कमाई लगभग 4 करोड़ रही. फिल्म को खासा पसंद किया जा रहा, और कलाकारों की काफी प्रशंसा की जा रही है।

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने फिल्म की तारीफ करते हुए कांग्रेस पर जोरदार हमला किया था। उन्होंने कहा था कि कश्मीर में लाखों पंडितों की दुर्दशा पर जिनके आंसू तक सूख गए थे, इस फिल्म को देखने के बाद उनके रोंगटे खड़े हो गए हैं। भारत के पंडितों के साथ कांग्रेस ने क्या सलूक किया, अब जनता जान गई है। गिरिराज सिंह ने कहा था कि टुकड़े-टुकड़े गैंग और कांग्रेस की क्या सच्चाई है, वो अब सबके सामने है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026