परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया नगर पंचायत में सफाई व्यवस्था बदहाल हो गई है। जगह-जगह कूड़े कचरे का अंबार लगा हुआ है। इस कारण लोगों में संक्रमण की आशंका बनी रहती है। बताते हैं कि शहर में सफाई कर्मियों द्वारा कचरे का उठाव किया जाता है, इसके बावजूद जगह-जगह कूड़े-कचरे दिखाई देते हैं। कचरा निस्तारण की व्यवस्था नहीं होने से कचरे को यत्र-तत्र फेंक दिया जाता है। इस कारण बाजार आने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
व्यवसायियों ने बताया कि कचरा का उठाव केवल खानापूर्ति है। ऐसे में कई दुकानों के आगे कचरा पड़ा है और तेज हवा के कारण यह दुकानों में फैल जाता है। अगर नगर पंचायत द्वारा जगह- जगह डस्टबिन लगा दिया जाता, गंदगी नहीं फैलती। ज्ञात हो कि बड़हरिया नगर पंचायत के आधा दर्जन से अधिक वार्ड पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी के कार्यकलापों के खिलाफ वरीय अधिकारियों का आवेदन देकर नगर पंचायत क्षेत्र में विकास के लिए चलाए जा रहे कार्यों की जांच की मांग की है, लेकिन महीनों बीतने के बावजूद वरीय पदाधिकारियों द्वारा जांच नहीं करने से दुकानदारों में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…