परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के कीलपुर गांव में शुक्रवार को फूल का पौधा भैंस द्वारा नष्ट करने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने दो महिला सहित तीन लोग को मारपीट कर घायल कर दिया गया। सभी घायलों का इलाज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। इस संबंध में घायल कीलपुर निवासी नागेंद्र गुप्त ने थाने में आवेदन देकर मैरवा थाना के कबीरपुर निवासी सुरेंद्र यादव, देवेंद्र यादव व योगेंद्र यादव को आरोपित किया है।
आवेदन में नागेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया है कि मेरे दरवाजे पर रोपे गए फूल के पौधे को भैंस नष्ट कर रही थी। इसका विरोध करने पर सुरेंद्र यादव तथा उनके पुत्र देवेंद्र यादव एवं योगेंद्र यादव द्वारा मारपीट की गई। मेरे द्वारा शोर मचाने पर घर की दो महिलाएं बचाने आई तो उसे भी उक्त लोगों द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी कर मामले की छानबीन की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…