परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड में बाढ़ का पानी दोबारा प्रवेश करने से लोग हलकान हैं। बाढ़ के पानी से पूरे प्रखंड में जनजीवन फिर से प्रभावित होने लगी है। लोग ऊंचे स्थानों पर शरण लिए हुए हैं। लोगों का कहना है कि बाढ़ के दोबारा कहर से उनकी जिदगी काफी प्रभावित हुई है। एक ही महीने में दो बार बाढ़ के पानी ने अब अपने आशियाने में रहने की उम्मीद भी छीन ली है।
वहीं दूसरी ओर जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों द्वारा सुधि नहीं ली जा रही है जिससे लोगों में आक्रोश है। प्रखंड के भादा खुर्द, बलडीहां, डुमरा, खवासपुर, जगतपुर, पड़ौली, लकड़ी, गोपालपुर, लखनौरा पंचायतों के कई गांव बाढ़ से दुबारा प्रकोप से प्रभावित हैं। लोग प्लास्टिक व तिरपाल के सहारे सड़क किनारे ऊंचे स्थानों पर शरण लिए हुए हैं। प्रशासनिक स्तर से अभी तक किसी तरह की सुविधा नहीं दी जा रही है। इससे शासन के प्रति लोगों में आक्रोश है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…