Categories: पटना

विधानसभा अध्यक्ष पर भड़के CM नीतीश, सदन में अध्यक्ष पर जमकर निकाली भड़ास, कहा- आप संविधान का उलंघन कर रहें

पटना: बिहार विधानसभा के प्रश्नकाल में आज लखीसराय में पचास दिनों में 9 लोगों की हत्या कर दी गई। विस अध्यक्ष विजय सिन्हा के क्षेत्र का सवाल बीजेपी विधायक संजय सरावगी ने यह मामला उठाया। भाजपा विधायक ने सदन में सवाल उठाया कि लखीसराय मामले में जानना जरूरी है। इस पर सरकार ने स्वीकार किया कि 8 लोगों की हत्या हुई है। सरकार ने बताया कि तीन लोगों की ही हत्या अपराधियों द्वारा की गई है।

सरकार की तरफ से प्रभारी गृह मंत्री विजेन्द्र यादव ने सदन में बताया कि हमने स्वीकार किया है कि तीन की आपराधिक घटनाओं में हत्या हुई है। बाकी के अन्य वजहों से हुई है। भाजपा विधायक ने सरकार को घेरा और कहा कि पुलिस दोषियों को नहीं पकड़ रही है और निर्दोषों को पकड़ रही है। सदन में मंत्री ने कहा कि इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई होनी चाहिए। भाजपा विधायक ने कहा कि दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। भाजपा विधायक ने सदन में कहा कि सरस्वती पूजा के दौरान जो घटना हुई उस मामले में भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।सदन में स्पीकर विजय सिन्हा ने कहा कि यह मामला गंभीर है। ऐसे में इस मामले की पूरी जानकारी ले लें। तब तक इस प्रश्न को स्थगित की जाती है। आसन की तरफ से अब इस मसले पर 16 तारीख को जवाब देने का निर्देश दिया गया है।

इस सवाल के बाद सदन में सीएम नीतीश अध्यक्ष विजय सिन्हा पर ही भड़क गए। कहा कि संविधान के अनुसरूप काम होगा। न हम किसी को फंसाते हैं और न बचाते हैं। आप इस तरह से हाऊस चलायेंगे। आप गलत कर रहे हैं। हम ऐसा नहीं चलने देंगे। इस तरह की चर्चा हाउस में नहीं की जाती। सदन में स्पीकर विजय सिन्हा ने भी सीएम नीतीश को करारा जवाब दिया। विजय सिन्हा ने कहा कि यह मेरे क्षेत्र का मसला है। तीन दिनों तकर सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। लेकिन सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं आया। स्पीकर ने कहा कि हम विधायिका का अपमान नहीं होने देंगे। दोनों तरफ से काफी नोक झोंक हुई।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024