Gopalganj News in Hindi

कोरोना संकट के बीच गोपालगंज पर मंडराने लगा है बाढ़-कटाव का खतरा

गोपालगंज : कोरोना के संकट का सामना कर रहे गोपालगंज के ऊपर अब बाढ़ और कटाव का संकट भी पैदा हो गया है.गंडक के जलस्तर बढ़ने के साथ ही तटबंधों पर जहां दबाव बढ़ गया है. गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर के सलेमपुर में गंडक से कटाव शुरू हो गया है. कटाव की वजह से ग्रामीणों को बाढ़ का खतरा सताने लगा है. गौरतलब है कि अगले महीने करीब 15 जून मानसून के आने की संभावना जताई जा रही है. मानसून से पहले ही गोपालगंज में गंडक नदी से तटबंधो की मजबूती को कार्य संपन्न करा लेने का दावा किया गया है. अगर 15 जून तक कटाव निरोधी कार्य संपन्न नहीं कराये गए तो जिले को दोबारा बाढ़ की समस्या से जूझना पड़ सकता है.

स्थानीय विधायक की पहल से जल संसाधन विभाग ने कटाव निरोधी कार्य शुरू करने के लिए डीपीआर तैयार करने की कवायद शुरू कर दी है. बैकुंठपुर के भाजपा विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी के मुताबिक एक तरफ पूरा देश कोरोना के संकट से जूझ रहा है. इन सबके बीच गोपालगंज का कहर देखने को मिल रहा है. यहाँ सलेमपुर में गंडक से भीषण कटाव शुरू हो गया है.

विधायक ने कहा कि इसको लेकर उन्होंने जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा से बात की थी. जल संसाधन मंत्री ने साढ़े तीन करोड़ रूपये का डीपीआर तैयार कर जल्द ही कटाव निरोधी कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया है. भाजपा विधायक ने कहा की कोरोना काल में गोपालगंज में बाढ़ आता है. तो यहां के लोगो को कोरोना और बाढ़ की दोहरी मार झेलनी पड़ सकती है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026