परवेज अख्तर/सिवान : पटना में आयोजित राज्यस्तरीय तरंग प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन करने वालों में सिवान दूसरे स्थान पर रहा। जिले के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखाते हुए सात मेडल व प्रशस्ति पत्र झटक लिए। अंडर-14 में जीरादेई प्रखंड के जमापुर हिंदी उत्क्रमित मध्य विद्यालय की छात्रा काजल कुमारी ने ऊंची कूद में प्रथम, डीएवी महाराजगंज के राकेश कुमार यादव ने लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जबकि अंडर-17 में महाराजगंज सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के छात्र अभिषेक कुमार शॉट पुट में प्रथम, दो सौ मीटर दौड़ में पब्लिक हाईस्कूल सह इंटर कॉलेज सहुली की छात्रा रंजू कुमारी ने तृतीय, एलमटी कॉलेज गुठनी के सुनील यादव ने लंबी कूद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। सौ मीटर दौड़ में हुसैनगंज प्रखंड के पब्लिक हाईस्कूल सह इंटर कॉलेज की छात्रा पूजा कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त की है। इसके अलावा बड़हरिया प्रखंड के भीमपुर हाईस्कूल की छात्रा सिंधु कुमारी ने डिस्कस थ्रो में द्वितीय स्थान प्राप्त की है। शनिवार को प्रतिभागियों की टीम जिले में पहुंची। जहां उनका स्वागत किया गया। डीपीओ समरबहादुर सिंह, वीएसएस मीडिया प्रभारी राजेश कुमार, उमेश उपाध्याय,रितेश कुमार बबलू, अजय सिंह आदि ने छात्रों को इसके लिए बधाई दी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…