Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सीएमएस कर्मी लूट कांड में पुलिस को मिली सफलता

परवेज अख्तर/सिवान :- शहर स्टेशन रोड़ में गुरुवार को सीएमएस कर्मी से हुए 9.5 लाख की लूटकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों की माने तो पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार कर लूट की रकम बरामद कर ली गई है। हालांकि पुलिस ने कितना रुपया बरामद किया है, इसकी सही जानकारी नहीं मिल सकी है। बताया जा रहा है कि इस संबंध में पुलिस सोमवार को जानकारी देगी। पुलिस सूत्रों की माने तो एसआईटी सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल टा‌वर लोकेशन के आधार पर अपराधियों के गिरेबान तक पहुंच गई है। इस मामले में पुलिस ने करीब आधा दर्जन युवाओं को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ भी की थी। इसमें गोरेयाकोठी और जीबीनगर इलाके से भी कुछ युवाओं को पुलिस उठा कर थाने लाई थी। गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे सीएमएस कर्मी मुकेश कुमार को अपराधियों ने गोली मार कर उनके पास से 9 लाख 59 हजार 540 रुपए लूट लिए थे। मुकेश कुमार श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंश कंपनी का पैसा बैंक में जमा करने के लिए ऑटो से जा रहे था। इसी बीच ऑटो को ओवरटेक कर बाइक सवार दो अपराधियों ने मुकेश को ऑटो से खींच कर उन्हें गोली मार दी और रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए थे। घायल मुकेश का इलाज गोरखपुर में चल रहा है। जहां उसकी स्थिति में काफी सुधार बताया जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024