परवेज अख्तर/सीवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के भेड़वनीय गांव में सरकारी भूमि पर से सीओ युगेश दास ने अतिक्रमण हटवाया. गुरुवार को जेसीबी और पुलिस बल के साथ सीओ अतिक्रमण स्थल पर पहुंचे. इससे पहले उक्त जमीन जो ग़ैरमजूरवा आम रास्ता खतियान में दर्ज है. उसको स्थानीय रामजी प्रसाद तथा मोतीलाल प्रसाद द्वारा अतिक्रमित किया गया था. पंचायत से उक्त जमीन को नल जल के लिए चयन किया गया है. लगभग चार कट्ठा 17 धुर को दोनों लोग अतिक्रमित कर काम नही होने दे रहे थे. इस पर जिला से पुलिस बल तथा थाना से पुलिस बल ले जाकर जेसीबी के सहारे खाली कराया गया. स्थल पर सीआई जनार्दन मांझी भी मौजूद रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…