परिजनों में मची चीख पुकार, पुलिस मामले की छानबिन में जुटी
परवेज अख्तर/सीवान: मैरवा के बिचली बाजार के प्रसिद्ध उपहार सिनेमा के मालिक के पुत्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है. मृतक श्रीकांत जैसवाल के 32 वर्षीय पुत्र अभिषेक कांत है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह जब अभिषेक का दरवाजा नही खुला तो उनकी पत्नी ने दरवाजा खटखटाया उसके बाद भी नही खुला. इसके बाद दरवाजा तोड़कर देखा गया तो वह पंखे से लटका हुआ उसका शव मिला. शव लटकते देख परिजनों में चीख पुकार मच गई और पत्नी का रो रो कर बुरा हाल हो गया. वही स्थानीय लोगो की मदद से आनन फानन में अभिषेक को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया.जहाँ चिकित्सको ने उसे मौत घोषित कर दिया. घटना के बाद नगर में चर्चा का बाजार गर्म है. घटना का कारण परिवारिक कलह तो सब्जीमंडी हटने से डिप्रेशन में हुई मौत की चर्चा जोरों पर है.हालांकि घटना के कारणों का पता नही चल पा रहा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि अभिषेक कांत शुरू से है व्यवहारिक लड़का था. और अपने परिवार में एक तेज तरार लड़का था. हालांकि मृतक के पिता इस मामले में कोई आवेदन थाना में नही दिये है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…