परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के रगड़गंज में आवासीय विद्यालय सह कोंचिग सेंटर में संचालक के पुत्र पर नाबालिक छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि सिवान-पैगंबरपुर मुख्य पथ पर रगड़गंज मोड़ के समीप नवोदय परीक्षा की तैयारी के लिए विद्यालय सह आवासीय कोंचिग सेंटर चलता है। तीन-चार दिन पहले संचालक के पुत्र आकाश कुमार पर एक नाबालिक छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया। पीड़िता द्वारा घटना की जानकारी स्वजनों को दी गई। छात्रा के पिता ने दारौंदा थाने को दी। पुलिस ने घटना की गंभीरता से लेते हुए कोचिंग सेंटर पर छापेमारी कर सबसे पहले आरोपित संचालक के पुत्र आकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया तथा पीड़ित छात्रा को मेडिकल जांच के लिए रविवार की शाम भेज दिया गया था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…