परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के नौतन प्रखंड क्षेत्र के मुरारपट्टी में सार्वजनिक जमीन पर अतिक्रमण करने को लेकर ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है। बता दें कि मुरारपट्टी गांव के उत्तर टोले में तालाबनुमा एक सार्वजनिक बड़ा सा गड्ढा है, जिसे कुछ ग्रामीणों द्वारा मिट्टी भरकर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है। एक साल पूर्व में भी उसे अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था जिसके बाद प्रशासन ने सूचना पाकर रोक लगा दिया था।
उसे एक बार फिर से ग्रामीणों द्वारा अवैध तरीक़े से कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। जब अन्य लोगों द्वारा इसका विरोध किया गया तो कब्जा करने वाले लोग मार-पीट करने पर उतारू हो गए । इसको लेकर अन्य ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी को लिखित आवेदन देकर सार्वजनिक जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग की है । इस संबंध में अंचलाधिकारी रवीन्द्र मिश्र ने बताया कि पुलिस प्रशासन को भेजकर अवैध कब्जा करनेवालों को फटकार लगाते हुए रोक लगा दिया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…