परवेज अख्तर/गोपालगंज : वैश्विक महामारी कोरोना मे युवा वर्ग भी लोगों को जागरूक करने व हरसंभव सहायता पहुंचाने में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. रालोसपा के प्रदेश महासचिव सुमेर प्रसाद के नेतृत्व मे सोशल डिस्पेंसिंग को ध्यान में रखते हुए माझा बाजार में सेंट्रल बैंक के पास बैंक में पहुंचे ग्रामीणों को साबुन सेंट्रलाइजर एवं मार्क्स देकर सोशल डिस्टेंस का पालन करने को जागरूक किया . ताकि वैश्विक महामारी कोरोना जैसी बीमारी से अपना बचाव कर सकें. उन्होंने कहा कि लोगों को बीमारी से बचाव के लिए लॉक डाउन का पालन करने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है. लोगों को घर के अंदर रहने ज्यादा जरूरी काम से ही बाहर निकलने मास्क का प्रयोग करने साबुन से अच्छी तरह से हाथ धोने आदि की सलाह दी. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा, सगीर आलम, रामाशीष यादव ,रामपुर प्रसाद, सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…