Siwan News

खवासपुर में हुए विवाद को सुलझाने पहुंचे सांसद

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के बसन्तपुर थाने के ​खवासपुर गांव में बुधवार को आई बारात के द्वार पूजा के समय दो पक्षों के बीच हुए विवाद व मारपीट की घटना को सुलझाने की पहल हर स्तर पर हो रही है। प्रशासनिक स्तर पर शांति समिति की बैठक बुलाकर गांव में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने पर चर्चा की गई। स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने भी मौके पर पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी ली तथा लोगों से शांति व अमन बरकरार रखने की अपील की। सांसद ने दोषियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई किए जाने के लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया। इधर घटना को लेकर कुल 4 एफआईआर दर्ज की गई है। पहली एफआईआर खवासपुर गांव के तारकेश्वर प्रसाद के आवेदन पर दर्ज हुई है जिसमें 9 नामजद एवं पांच सात अज्ञात लोगों के विरुद्ध दर्ज कराई गई है। वहीं खवासपुर गांव के भीखन प्रसाद की पत्नी झुनझुन कुंवर ने घर में तोड़फोड़ करने को लेकर 10 नामजद लोगों को आरोपित किया है। तीसरी एफआईआर बोलेरो गाड़ी के चालक अनिल कुमार के बयान पर गाड़ी में तोड़फोड़ करने व पांच हजार रुपये छीन लेने को लेकर एक नामजद व दस-बारह अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुई है। जबकि चौथी एफआईआर एएसआई अनिरुद्ध कुमार के बयान पर दर्ज हुई है। इसमें सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने व पुलिस विरोधी नारेबाजी करने को लेकर 9 नामजद सहित 100 अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026