Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

संविदा कर्मी पटना में 30 नवंबर को करेंगे प्रदर्शन

बैठक कर प्रदर्शन करने का आहवान करते संविदा कर्मी

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के हसनपुरा प्रखंड के हसनपुरा स्थित अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र परिसर में रविवार को अपनी मानदेय को ले आशा, ममता व बेक्सिन कोरियर का एक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता कोरियर के प्रखंड सचिव अनिल श्रीवास्तव व कोरियर संघर्ष समिति के राज्य मंत्री विजय सिंह ने संयुक्तरुप से की. संघ के विजय सिंह ने कहा कि सरकार के समझौता के अनुसार संविदाकर्मियों का मानदेय देने का प्रावधान आया है. लेकिन आज तक कोई चिकित्सा प्रभारी व स्वास्थ्य प्रबंधक ने नहीं बताया कि पैसा आया है कि नहीं. इसी को ले बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष 30 नवंबर को पटना की धरती गर्दनी बाग में तमाम संविदा कर्मियों का जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा. मौके पर संविदाकर्मियों में दुर्गावती देवी, द्रोपती देवी, बिन्दा कुंवर, पुनीता पांडे, नीतू देवी, सुगांती देवी, विंदा देवी, पिंकी देवी सहित दर्जनों आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे. इस मामले में पीएचसी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अभय कुमार ने बताया कि इस तरह की जानकारी विभाग द्वारा नहीं मिली है. जिससे उनका मानदेय का भुगतान किया जा सके. अगर होगा तो शीघ्र भुगतान किया जाएगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026