Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में आठ महिलाओं सहित डेढ़ दर्जन घायल

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में हुई मारपीट की घटनाओं में आठ महिलाओं सहित डेढ़ दर्जन लोग हो गए. सभी घायलों का इलाज स्थानीय सीएचसी में कराया गया. थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव में बलिराम साह व धर्मनाथ मांझी के परिजनों के बीच हुई मारपीट में बलिराम साह के पुत्र मनु कुमार (24) व पत्नी शोभा देवी (40) घायल हो गए. वहीं दूसरे पक्ष के धर्मनाथ मांझी की पत्नी सुंदरपति देवी घायल हो गयी. वहीं थाना क्षेत्र के खानपुर में हुई मारपीट की घटना में जगमोहन महतो, दीनदयाल महतो, मरछिया देवी आदि घायल हो गए. जबकि सुरहियां गांव में हुई मारपीट में कैलासिया देवी (46), ममता कुमारी (20) आदि घायल हो गयीं. वहीं थाना क्षेत्र के हलीम टोला में शिवपूजन मांझी व मुसाफिर मियां के परिजनों के बीच हुई मारपीट की घटना में छह लोग घायल हो गए. घायलों में शिवपूजन मांझी का पुत्र वृझन मांझी, मुसाफिर मियां, नुरैशा खातून, बाबूद्दीन मियां, शमशाद अली, हजीमा खातून आदि शामिल हैं. सभी घायलों का इलाज स्थानीय सीएचसी में चल रहा है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026