सिवान से जेडीयू सांसद कविता सिंह के पति अजय सिंह का विवादित बयान, अजान के लिए जाएं पाकिस्तान

परवेज अख्तर/सिवानः महाराष्ट्र से शुरू हुआ लाउडस्पीकर पर अजान और हनुमान चालीसा का विवाद अब पूरे देश में फैलते जा रहा है. सिवान से जेडीयू सांसद कविता सिंह और उनके पति भी इस विवाद में कूद गए हैं. सांसद कविता सिंह ने कहा कि हम लोग सनातन धर्म को मानने वाले लोग हैं. हनुमान पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. वहीं उनके पति ने तो यहां तक कह दिया कि अजान पाकिस्तान में होना चाहिए.

‘हनुमान चालीसा पर नहीं होनी चाहिए राजनीति’

दरअसल, पति-पत्नी सोमवार को सिवान में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे जहां उन्होंने ये बात कही. सांसद कविता सिंह ने कहा कि सबसे पहले सनातन धर्म आया है. हमारा धर्म शुरू से ही आगे रहा है. आप किसी भी धर्म को मानें लेकिन सनातन धर्म जो सबसे आगे रहा इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. हनुमान चालीसा हम मन में पढ़ें, घर में पढ़ें या कहीं भी पढ़ें उस पर राजनीति नहीं होना चाहिए.

सांसद के पति ने क्या कहा?

इसी कार्यक्रम में शामिल उनके पति और जेडीयू नेता अजय सिंह ने अजान और हनुमान चालीसा को लेकर विवादित बयान दे दिया. अजय सिंह ने अजान करने वाले लोगों को पाकिस्तान जाने की बात कही. उन्होंने कहा यह हनुमान का देश है और अजान पाकिस्तान का. पाकिस्तान में अजान होता है कोई रोकने नहीं जाता है. यह हनुमान का देश है यहां हनुमान चालीसा होगा.

अजय सिंह ने कहा कि यहां हनुमान पर बैन लगाने वाले मिट जाएंगे. जल जाएंगे. हनुमान पर बैन लगाने वाले जलकर राख हो जाएंगे, जैसे लंका जलकर राख हो गई. हनुमान चालीसा सदियों से होता आया है और होता रहेगा. उन्होंने आगे फिर दोहराया और कहा कि अजान पाकिस्तान में होना चाहिए.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026