Categories: पटना

BPSC पेपर लीक मामले में एग्जाम सेंटर मजिस्ट्रेट जयवर्धन गुप्ता हिरासत में

पटना: बीपीएससी प्रश्नपत्र लीक मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है. आर्थिक अपराध इकाई ने पेपर लीक मामले में भोजपुर के बरहरा BDO को हिरासत में लिया है.

BDO जयवर्धन गुप्ता वीर सिंह कॉलेज में एग्जाम सेंटर मजिस्ट्रेट थे, यहीं प्रश्न पत्र को लेकर सबसे ज्यादा धांधली हुई थी. आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने मंगलवार सुबह गुप्ता को उनके आवास से गिरफ्तार किया. टीम उन्हें जांच के लिए पटना लेकर आ गई है.

परीक्षा देने पहुंचे थे 6 लाख से ज्यादा उम्मीदवार

रविवार (8 मई) को बीपीएससी की 67वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा राज्यभर में 38 जिलों के 1083 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई. इस परीक्षा के लिए तकरीबन 6 लाख से ज्यादा उम्मीदवार परीक्षा देने पहुंच थे. परीक्षा 12 बजे से शुरू हुई, लेकिन उम्मीदवारों को परीक्षा होने से 1 घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिया गया था. उम्मीदवार परीक्षा देने पहुंचे. लेकिन परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद पेपर लीक खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.

वायरल पेपर से हूबहू मिल गया था सेट-C का पेपर

पटना समेत वैशाली, आरा, औरंगाबाद, सीतामढ़ी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों ने टेलीग्राम पर वायरल बीपीएससी पेपर से सवाल मिलाए, जो एक-दूसरे से हूबहू मेल खा रहे थे. जानकारी के मुताबिक बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा का सेट-C का प्रश्नपत्र लीक हुआ है.

परीक्षा रद्द होगी या नहीं? कमेटी का किया गठन

बीपीएससी परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने का मामला जैसे ही आयोग के पास पहुंचा तो उसके हाथ पांव फूल गए और आनन-फानन में तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन कर दिया. बीपीएससी के अध्यक्ष आरके महाजन ने कहा कि प्रश्न पत्र लीक होने के मामले में तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन कर दिया है जो 24 घंटे के अंदर अपनी रिपोर्ट देगी. महाजन ने बताया कि जांच समिति की रिपोर्ट आने के बाद ही आयोग परीक्षा को लेकर कोई फैसला लिया जाएगा. रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि बीपीएससी 67वीं प्रीलिम्स परीक्षा रद्द होगी या नहीं? अगर रद्द हुई तो अब कब होगी? पेपर लीक की वजह से जिन उम्मीदवारों नुकसान हुआ है, उन्हें कोई सुविधा मिलेगी या नहीं?

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026