गोपालगंज: पैक्स प्रबंधक की बाइक चोरी, प्राथमिकी दर्ज

गोपालगंज: जिले के भोरे स्थानीय थाने के देउरवां गांव में स्थित प्रकाश राइस मिल के सामने से मिल मालिक सह गोपालपुर पैक्स प्रबंधक की बाइक चोरी कर ली गयी। मामले में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया जाता है कि पैक्स प्रबंधक ओमप्रकाश सिंह मध्य विद्यालय गोपालपुर के पास अपनी राइस मिल चलाते हैं। मिल के पास ही एक पेड़ के नीचे बाइक खड़ी कर मिल के अंदर चले गये थे।

जब वापस लौटे तो बाइक गायब थी। पता करने पर दो युवकों द्वारा बाइक चोरी करने की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने रघुनाथपुर के सुजीत कुमार और देउरवां के विपीन कुमार सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026