सिवान में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, 42 हुए सक्रिय

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब थोड़ी बढ़ती नज़र आ रही है। ताजा आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को चार नए मरीज मिलने से अब यह संख्या बढ़कर 4898 हो गई है। जबकि 4820 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। वहीं जिले में कोरोना से 36 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। अभी एक्टिव मरीजों की संख्या 42 हो गई है। सभी संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग संक्रमित लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री खंगालने में लगा हुआ है। सिविल सर्जन डॉ. यदुवंश कुमार शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग पुरजोर कोशिश में है कि संक्रमण की चेन को तोड़ा जाए। इसके लिए सबसे पहले संक्रमित मरीजों की पूरी जानकारी ली जा रही है।

साथ ही साथ इस बात की भी जानकारी ली जा रही है कि संक्रमित होने से पूर्व वह व्यक्ति किस किस के संपर्क में आया। बताया कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को देखते हुए जिला में जांच प्रक्रिया तेज़ कर दी गयी है। सभी पीएचसी को जांच में तेजी लाने के लिए एक निश्चित लक्ष्य दिया गया है तो संक्रमण से बचाव को लेकर जिले में हो रहे टीकाकरण में भी तेजी लाया जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक लोग टीका लेकर लाभान्वित हो सके। सीएस ने टीका ले चुके लोगों से अपील की है कि टीका लेने के बाद खुद को सुरक्षित ना समझें और टीका लेने के बाद मास्क का इस्तेमाल करना ना छोड़ें। बल्कि टीका लेने के बाद भी सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026