गोपालगंज: जिले के भोरे स्थानीय थाना क्षेत्र के घानाछापर गांव में एक युवती के होली खेलने से नाराज पड़ोसियों ने युवती और उसकी विधवा मां की जमकर पिटाई कर दी. जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल युवती को इलाज के लिए भोरे रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है. इस मामले में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के घानाछापर गांव निवासी मरहुम अली अकबर अंसारी की पत्नी फूलजहां खातून अपने घर में खाना बना रही थी.
इसी दौरान उसकी पुत्री रूसी खातून अपने दोस्तों के साथ होली खेलने चली गई. होली खेलकर जब वह वापस लौटी, तो यह बात उसके पड़ोसियों को नागवार गुजरी. उनके पड़ोसियों ने दोनों मां-बेटी की जमकर पिटाई कर दी. बाद में ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को बचाया गया और ग्रामीणों ने ही दोनों को अस्पताल पहुंचाया. इस मामले को लेकर फूल जहान खातून के बयान पर स्थानीय थाने में फिरोज अंसारी, अमजद अंसारी सहित छह लोगों के बिरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…