Categories: पटना

कोरोना: बिहार में 18+ के लोगों को टीका आज से, आधार कार्ड के बिना भी टीकाकरण

पटना: कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच एक राहत वाली खबर आई है। बिहार में 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों का कोरोना टीकाकरण रविवार से शुरू होगा। राज्य सरकार को 18 से 44 साल के व्यक्तियों के टीकाकरण को लेकर 3.5 लाख डोज टीका शनिवार को उपलब्ध हो गया। इसके बाद विभाग ने राज्य के सभी प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों में टीकाकरण अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है।

कोविन पोर्टल पर निबंधित युवा अपने घर के नजदीकी टीकाकरण केंद्रों पर टीका लेंगे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ट्वीट कर शनिवार को इसकी जानकारी दी गयी। जानकारी के अनुसार, शनिवार को विशेष विमान से कोरोना का टीका बिहार पहुंच गया। इसे देर रात तक जिलों के लिए भेज दिया गया ताकि रविवार से टीकाकरण शुरू किया जा सके।

18 पार के लोगों का एक मई से ही शुरू होना था टीकाकरण

राज्य में एक मई से 18 से 44 साल के व्यक्तियों का टीकाकरण शुरू होना था। लेकिन टीका उपलब्ध नहीं होने के कारण यह नहीं शुरू हो सका। इसमें करीब एक सप्ताह की देरी हुई। इसके पूर्व विभाग का कहना था कि केंद्र सरकार टीका का कोटा तय करेगी व टीका मिलेगा तभी टीकाकरण शुरू होगा।

पांच लाख डोज टीका स्टॉक में

राज्य में अभी पांच लाख डोज टीका स्टॉक में है। जिससे करीब एक लाख डोज प्रतिदिन टीकाकरण कार्य किया जा रहा है।

आधार कार्ड के बिना भी हो सकेगा टीकाकरण

कोरोना टीका के लिए पहचान पत्र की अनिवार्यता समाप्त कर दी गयी है। टीका लेने वाले को सत्यापित करने वाले पहचानकर्ता के आधार कार्ड पर यह सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी डीएम को गाइडलाइंस जारी की है। इसके मुताबिक ऐसे लोगों को कोविन एप में पंजीकृत किया जाएगा और उनके टीका के लिए विशेष सत्र आयोजित होंगे। इनकी पहचान की जिम्मेदारी जिला शासन की होगी।

स्कूलों व कॉलेजों में टीके के लिए कैंप लगाएं : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि टीकाकरण केन्द्र पर टीका लेने वाले लोग संक्रमित न हों, इसका ख्याल रखें। सभी का टीकाकरण सुरक्षित माहौल में करायें। कहा, पहले से अस्पतालों व स्वास्थ्य केन्द्रों में जो टीकाकरण किया जा रहा था, अब उसकी जगह सभी लोगों का टीकाकरण की व्यवस्था स्कूलों या कॉलेजों में करें। मुख्यमंत्री ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से टीकाकरण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की व पदाधिकारियों को कई निर्देश दिए।

रविवार से 18 से 44 वर्ष के लोगों के टीकाकरण की शुरुआत की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग इसके लिये पूरी तैयारी रखे। लॉकडाउन के दौरान टीका लेने के लिये लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित करें।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026