बसंतपुर: सरकार के फरमान का सिवान में दिखाया जा रहा है ‘ठेंगा’, लॉकडाउन में ऑर्केस्ट्रा का हुआ आयोजन, देखें VIDEO

परवेज अख्तर/ सिवान:

बिहार में कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए राज्य सरकार ने 15 मई तक लॉकडाउन लगा रखा है. इस दौरान किसी भी प्रकार के आयोजन पर प्रतिबंध है.शादी विवाह में भी डीजे या लाउडस्पीकर बजाने पर रोक है, लेकिन लोग खुलेआम लॉकडाउन के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं. मामला सिवान जिला का है,जहां बारातियों ने ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया, जिसमें पूरी रात बार-बालाएं ठुमके लगाती रहीं.इधर,50 से अधिक लोग झूमते दिखे.

किसी के चेहरे पर नहीं था मास्क:

मिली जानकरी अनुसार जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में भगवानपुर थाना क्षेत्र से एक बारात आई थी और इस बरात के लोगों ने जमकर लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाई. सरकारी गाइडलाइंस को ताक पर रख कर ऑर्केस्ट्रा आयोजित किया, बार बालाओं से ठुमके लगवाए. इस दौरान न तो किसी के चेहरे पर मास्क था और ना ही कोई सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहा था.

वीडियो की जांच करने की बात कह झाड़ा पल्ला:

लोग पूरी रात नियमों की धज्जियां उड़ाते रहे, लेकिन बसंतपुर थाना पुलिस को इसकी थोड़ी भी भनक नहीं लगी. वो सोती रही. जब इस पूरे मामले में सिवान के वरीय पुलिस अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने वीडियो की जांच करने की बात कह कर अपनी जिम्मेदारियों पल्ला झाड़ लिया. गौरतलब है कि ये कोई पहली बार नहीं है, सिवान से लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन प्रशासनिक स्तर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026