Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज के पंचदेवरी में फिर मिला कोरोना का पॉजिटिव मरीज, मचा हड़कंप

परवेज अख्तर/गोपालगंज :-पंचदेवरी में मंगलवार को फिर कोरोना का एक पॉजिटिव मरीज पाया गया.पॉजिटिव रिपोर्ट आते ही इलाके में हड़कंप मच गया.प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार मरीज 26 मई को अपने ही गांव के अन्य तीन साथियों के साथ मुंबई से आया था.आने के बाद चारों लोग गांव के ही स्कूल में बनाये गये कोरेंटिन सेंटर में रहने लगे.30 मई को उसका सैंपल जांच के लिए पटना भेजा गया.कोरोना के लक्षण पाये जाने के कारण स्थानीय पदाधिकारियों ने सैंपलिंग के बाद उसे हेल्थ कोरेंटिन सेंटर पिपरही में भेजवा दिया,लेकिन वहां से फिर लौटकर वह गांव के कोरेंटिन सेंटर में चला आया.कोरोना जांच में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।

रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बीडीओ डॉ आनंद कुमार विभूति,केयर इंडिया के प्रबंधक अभिनीत श्रीवास्तव,स्वास्थ्य प्रबंधक कुमार रोहित,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी उपेंद्र प्रसाद आदि पदाधिकारी मेडिकल टीम के साथ सेंटर पर पहुंचे तथा मरीज को वहां से इलाज के लिए गोपालगंज भेज दिया गया.कोरेंटिन सेंटर पर रह रहे अन्य प्रवासियों को भी पदाधिकारियों ने कई निर्देश दिये. साफ-सफाई रखने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का निर्देश दिया गया.केयर इंडिया के प्रबंधक ने बताया कि मरीज बाहर से सीधे कोरेंटिन सेंटर पहुंचा था।

घर नहीं गया था और न ही किसी के संपर्क में आया था.उसके अन्य साथी भी घर नहीं गये थे.उसके साथ ही कोरेंटिन सेंटर में रहने लगे.इनके परिजनों को कोरेंटिन करने की आवश्यकता नहीं है,लेकिन मरीज के साथ मुंबई से आये उसके अन्य तीनों साथियों का सैंपलिंग कराया जायेगा.उन्होंने बताया कि मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की सूचना उसके परिजनों को भी दे दी गयी है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026