परवेज अख्तर/सिवान :- नौतन में जमीनी विवाद में हुए खूनी संघर्ष मामले में दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दिया है। जबकि मुखिया अशोक चौधरी की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। बता दें कि नौतन थाने के लगभग दो सौ मीटर उत्तर में 27 मई को सुबह मे भूमि विवाद को लेकर मुरारपट्टी पंचायत के मुखिया अशोक चौधरी और नौतन बाजार के फर्नीचर व्यवसाई कृष्णा प्रसाद के बीच हुए खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें मुखिया अशोक चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए । वे अभी भी पटना आईसीयू में भर्ती हैं, उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है ।
इस मामले में दोनों पक्षों से थाने में आवेदन देकर अपना-अपना पक्ष रखा है । एक पक्ष के व्यवसायी कृष्णा प्रसाद के पुत्र विवेक कुमार ने आवेदन मुखिया अशोक चौधरी तथा मुन्ना चौधरी सहित अन्य 10 लोगों को मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है । जबकि दूसरे पक्ष के मुखिया के पुत्र गोविंद कुमार ने कृष्णा प्रसाद, जितेंद्र प्रसाद, नागेंद्र प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद सहित आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को आरोपित किया है । थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से प्राप्त आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जाँच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…