Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज:- छापेमारी में 354 बोतल शराब बरामद, धंधेबाज फरार

गोपालगंज: जिले के भोरे थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर पुलिस ने छापेमारी कर 354 बोतल शराब बरामद किया। हालांकि दोनों जगहों पर धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। इस मामले में एक नामजद तथा दो अज्ञात धंधेबाजों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश कर रही है।बताया जाता है कि भोरे थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के नरेंद्र डूमर गांव में बृजेश सिंह के घर के पास शराब की बिक्री हो रही है।

इस सूचना पर पुलिस ने नरेंद्र डुमर गांव में छापेमारी कर बृजेश सिंह के घर के पीछे झाड़ियों में छिपाकर रखी गई 28 बोतल शराब बरामद किया। हालांकि धंधेबाज फरार हो गया। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने थाना क्षेत्र के भानपुर गांव के समीप छापेमारी कर 317 बोतल शराब के बरामद किया। हालांकि बाइक सवार दो धंधेबाज फरार हो गए। इस मामले में थानाध्यक्ष के बयान पर बृजेश सिंह सहित तीन धंधेबाजों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस फरार धंधेबाजों की तलाश कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026