पटना: एक युवक और युवती की शादी हुई। शादी के बाद सबकुछ ठीक-ठाक चलता रहा है। शादी के पांच साल बीत चुके थे। इसी बीच युवक की मां का देहांत हो गया। महिला अपने मायके में थी। श्राद्ध के समय पति अपनी पत्नी को ससुराल से घर ले आया, लेकिन उसी रात महिला ने प्रेमी के साथ भागने का प्लान बना लिया। महिला घर से जेवरात, पैसे लेकर प्रेमी के साथ भाग गई। मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र के सठिऔता गांव का है। इस संबंध में सठिऔता गांव निवासी विवाहिता के पति रुपेश कुमार ने भगवानपुर थाना में मामला दर्ज कराया है।
थाने में लिखाए गए मुकदमे में कहा गया है कि करीब 05 वर्ष पूर्व मेरी शादी करतांहा थाना क्षेत्र के कंचनपुर धनुषी गांव निवासी राज किशोर राय के पुत्री काजल कुमारी के साथ हुई थी। तब से हम दोनों पति-पत्नी अपने घर पर रहते थे। इसी बीच बीते 20 मई को मेरी सास का देहांत हो गया। जिसमें मेरी पत्नी मायके गई थी। श्राद्ध कार्यक्रम के बाद में पत्नी को लाने के लिए ससुराल गया। पत्नी ने ससुराल जाने से इन्कार कर दिया। काफी समझाने के बाद पत्नी अपनी ससुराल आई।बताते हैं कि उसी रात मेरी पत्नी घर में रहे नगदी और गहने लेकर करतांहा थाना क्षेत्र के धनुषी गछिया टोला निवासी अभिनाथ सिंह उर्फ अभी सिह के साथ फरार हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…