गुठनी

गुठनी में भाकपा माले ने भारत बंद के समर्थन में निकाला मार्च

परवेज अख्तर/सिवान:- केंद्र में वर्तमान सत्तासीन भाजपा सरकार द्वारा लाए गए सीएए,एनआरसी, एनपीआर जैसे विलों को वापस लेने के माँग के साथ कई मजदूर किसान विरोधी नीतियों के विरोध में देश भर के ट्रेड यूनियनों और किसान मजदूर संगठनों के संयुक्त आह्वान पर घोषित राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल का समर्थन करते हुए भाकपा माले की गुठनी इकाई ने हाथ मे लाल झंडा लेकर मार्च निकाला और अपना जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मालूम हो कि उपरोक्त संगठनों ने तत्काल में लाए गए उपरोक्त विलों के वापस लेने के माँग के साथ साथ किसानों के कृषि ऋण को पूर्णतः माफ करने, फसलों के समर्थन मूल्य को बढ़ाने,भूमि संरक्षण कानून को मंजूरी देने आर्थिक मंदी के चलते संस्थानों में हो रही मजदूरों की छटनी और महंगाई पर अविलंब रोक लगाने जैसी बिभिन्न माँगो को लेकर एक दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल की घोषणा की थी।प्रर्दशन में माले नेता नौंमी लाल पश्वान, कुँवर जी विश्वकर्मा, रामप्रवेश पश्वान, रामजी चौधरी और माले नेता तथा उप्रमुख रविन्द्र पश्वान के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता भाग ले रहे थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024