Maharajganj News

जनरल स्टोर दुकानदार को गोली मार अपराधियों ने लूटे 1.25 लाख, रेफर

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के पटेढ़ी बाजार पर मंगलवार की रात करीब नौ बजे तीन बाइक पर सवार छह की संख्या में बेखौफ अपराधियों ने एक जनरल स्टोर दुकानदार को अपना निशाना बनाया. दुकानदार को गोली मार अपराधियों ने तकरीबन सवा लाख रुपए एवं मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. गोली लगने से घायल दुकानदार को स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने सीवान सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि महाराजगंज थाना क्षेत्र के पटेढ़ा गांव निवासी विश्वनाथ शाही के 35 वर्षीय पुत्र चुन्नू शाही मंगलवार की रात प्रतिदिन की भांति अपनी दुकानदारी कर दुकान बढ़ाने की तैयारी कर रहे थे. इसी बीच तीन बाइक पर सवार छह की संख्या में अपराधी आ धमके. अपराधी एकाएक दुकान के अंदर प्रवेश किया और पैसे की मांग करने लगे. जब दुकानदार चुन्नू ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने गोली मार दी. अपराधियों ने दुकान से नगदी सवा लाख रुपये, मोबाइल लूट लिया. दहशत फैलाने की नियत से अपराधियों ने हवाई फायरिंग करते हुये फरार हो गये. इधर अपराधियों द्वारा चलायी गयी गोली लगने से दुकानदार वहीं जमीन पर गिर पड़े. दुकान की सेफ्टी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे को भी अपराधियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया और पटेढा गांव की तरफ भाग निकले. यह घटना की जानकारी जैसे ही लोगों को हुई मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई. बतादें कि पीड़ित दुकानदार चुन्नू शाही के बाएं पैर के घुटने के नीचे अपराधियों ने गोली मारी है. उनका इलाज सीवान सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ हरीश शर्मा, इंस्पेक्टर निरंजन चौरसिया, सर्किल इंस्पेक्टर वाहिद नट, दरोगा अरुण कुमार, ध्रुव पटेल, एएसआई कल्लू रजक, संजय सिंह आदि ने घटना स्थल पहुंच गये. पदाधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण व पूछताछ के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026