परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के महाराजगंज में सार्वजनिक रूप से शराब के नशे में खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर दूसरे लोगों की जीवन को खतरे में डालने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. इस संबंध मे थानाध्यक्ष निरंजन कुमार चौरसिया ने बताया कि मंगलवार कि रात शहर के शहीद स्मारक चौक पर पुलिस गश्ती के दौरान दारौंदा की ओर से तेज गति से आ रही एक बोलेरो को रुकवाया गया. पुलिस ने ड्राइवर से आवश्यक दस्तावेज की पूछताछ की गई तो उसकी जुबान लड़खड़ाने लगी. शंका पर पुलिस ने जांच की तो व्यक्ति शराब पिया हुआ पाया गया. पुलिस ने महाराजगंज थाना क्षेत्र के चकमहम्मदा गांव निवासी सह चालक परमहंस सिह के विरुद्ध शराब पीकर वाहन चलाने पर मामला दर्ज करते हुए वाहन को जब्त किया है. चालक द्वारा पुलिस कार्रवाई के दौरान रौब दिखा रहा था. पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक को जेल भेज दिया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…