परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के आंदर स्थानीय थाना की गश्त दल ने बुधवार की संध्या तियर के पास से चोरी की बोलेरो को जब्त कर लिया। असांव थानाध्यक्ष खुर्शीद आलम ने बताया कि मैं, एएसआइ सुधीर कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पतार चट्टी पर मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान गश्त कर रहे थे। इसी दौरान चोरों की नजर पुलिस पर पड़ी। पुलिस को देख तियर गांव के समीप सड़क के किनारे बाेलेरो खड़ी कर चोर फरार हो गए। पुलिस बोलेरो को जब्त कर थाना लाई। ज्ञात हो कि रघुनाथपुर थाना के आदमपुर गांव निवासी रणधीर कुमार सिंह की बोलेरो गांव के ही मड़ई गोड़ के दरवाजे से पांच अक्टूबर की रात चोरी हो गई थी। रणधीर सिंह रास्ते में जल जमाव के करते अपनी बोलेरो मड़ई गोड़ के दरवाजे पर खड़ी कर घर सोने चले गए थे। तभी रात्रि में चोरों ने उनकी बोलेरो चोरी कर ली थी। इस संबंध में उन्होंने थाने में रविवार को अज्ञात के विरुद्ध थाने में आवेदन दिया था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…