Siwan News

परिजनों के आक्रोश को देख अस्पताल से गायब हुए कर्मी

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी थाना क्षेत्र के मदारपुर राजपूत टोला में गुरुवार को नहाने के दौरान एक साथ तीन बच्चों की मौत की घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। परिजनों के चीत्कार से पूरे गांव में शोक व्याप्त है। बता दें कि गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो चुकी थी, लेकिन ग्रामीण बच्चों को बेहोशी हालत में समझ अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों को नहीं देख तीनों बच्चों को ग्रामीणों ने बेड पर रखकर अस्पताल गेट पर बैठ प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि यदि चिकित्सक द्वारा बच्चों का इलाज किया जाता तो उनकी जान नहीं जाती। वहीं चिकित्सक डॉ. इम्तेयाज अहमद ने बताया कि तीनों बच्चे की मौत पूर्व में ही हो चुकी थी। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए सभी स्वास्थ्य कर्मी दुबक गए थे। वहीं चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश रंजन ने ग्रामीणों के आरोप को निराधार बताया। प्रदर्शन करने वालों में रमेश सिंह, जशवंत सिंह उर्फ चुन्नू सिंह,राकेश यादव, राजेश्वर प्रसाद, मिथिलेश साह, मोनू सोनी, रमाशंकर साह,राजनारायण सिंह, नीरज साह, राजू साह, देवेश्वर मांझी, अनिल पासवान, बीडीसी मैनेजर यादव, संजय यादव आदि शामिल थे। सूचना पर पहुंचे महाराजगंज एसडीओ मंजीत कुमारप्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह समेत अन्य लोगों ने मृतक के परिजन को मुआवजा तथा चिकित्सा कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। जानकारी हो कि राजन कुमार वर्ग पांच तथा बंटी कुमार वर्ग तीन का छात्र था। यह दोनों गांव के ही मध्य विद्यालय में पढ़ते थे। वहीं दीपू कुमार एक दिन पूर्व अपनी बहन हरिशंकर पंडित के घर आया था। वह हरिशंकर पंडित का साला था।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024