मैरवा

मैरवा में श्रमदान से की सड़क की मरम्मत

परवेज अख्तर/सिवान:- मैरवा-गुठनी मुख्य मार्ग से कई गांव को जोड़ने वाली खैरा- बभनौली ईंटकरण सड़क की जर्जरता को देखते हुए ग्रामीणों ने श्रमदान कर इसकी मरम्मत की। गुरुवार को ग्रामीण कार्य करते हुए काफी उत्साहित दिखे। हाथों में कुदाल और टोकरी लिए ग्रामीण सुबह से ही सड़क की मरम्मत में जुट गए। बता दें कि गत दिनों लगातार हुई बारिश और जलजमाव से बभनौली- खैरा ग्रामीण सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए थे। एक स्कूल वाहन सड़क जर्जर होने से पलट गया था। इसके बाद बच्चे को उनके अभिभावक स्कूल भेजना बंद कर दिए थे। सड़क मरम्मत के लिए इंग्लिश पंचायत के मुखिया से लेकर विधायक और सांसद तक से ग्रामीणों ने गुहार लगाई थी। आखिरकार ग्रामीणों ने श्रमदान कर सड़क की मरम्मत का निर्णय लिया। चंदा एकत्रित कर पास की ईंंट चिमनी से 8 ट्रैक्टर ट्राॅली रवीश वहां गिराया गया और ग्रामीणों ने खुद गड्ढे में मिट्टी भरकर सड़क की मरम्मत की। श्रमदान में सरपंच संदीप, अमित सिंह, अतीक उल्लाह अंसारी, भगवान चौहान, कृष्णा शर्मा, परशुराम चौहान, सत्येंद्र चौहान, अजीत कुमार, रियाजुद्दीन अंसारी, भुटेली प्रसाद, लक्ष्मी प्रसाद समेत कई ग्रामीण जुटे रह

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026