Gopalganj News in Hindi

पुलिस ने दो शराबी एवं शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

परवेज अख्तर/कटेया(गोपालगंज):- जिले के कटेया थाने की पुलिस ने रविवार की शाम वाहन जांच के दौरान पकहां स्थित जिन बाबा स्थान के पास से दो शराबी एवं शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि पुलिस सहायक अवर निरीक्षक उमेश चंद्र सिंह रविवार की शाम क्षेत्र में भ्रमणशील थे। उसी दौरान पकहाँ स्थित जिन बाबा स्थान के पास वाहन चेकिंग शुरू कर दी। उसी दौरान पकहां बाजार की तरफ से तीन लोग हो हल्ला करते हुए आ रहे थे। जो पुलिस को देख भागने लगे। जिन्हें बल के सहयोग से पकड़ा गया। नाम पता पूछने पर थाना क्षेत्र के मेला धरहरा निवासी गोसाई बासफोर ,भोरे थाना क्षेत्र के जागीरदारी बनकटा निवासी मुन्ना बासफोर और कोइरगावा निवासी रिपु कुमार यादव बताएं। गोसाई बासफोर एवं मुन्ना बासफोर के मुंह से शराब की गंध आ रही थी।जब रिपु कुमार यादव की तलाशी ली गई तो उनकी पेंट की जेब से चार बोतल देशी शराब बरामद की गयी। पुलिस ने बरामद शराब के साथ ही पकड़े गए तीनों लोगों को चिकित्सीय जांच के लिए रेफरल अस्पताल कटेया लाई । जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद गोसाई बासफोर एवं मुन्ना बासफोर के शराब पीने की पुष्टि की। पुलिस ने पकड़े गए उक्त तीनों को गिरफ्तार करने के साथ ही बरामद शराब को जप्त कर थाने लाई और सोमवार के दिन गोसाई बासफोर, मुन्ना बासफोर एवं रिपु कुमार यादव को जेल भेज दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026