भगवानपुर हाट

करंट लगने से ट्रक के खलासी की मौत

परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव में एक लाइन होटल के समीप एसएच 73 पर सोमवार की रात बालू लदे ट्रक की छत पर सोने जा रहे खलासी की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के सिगही निवासी हृदया राय का पुत्र पप्पू कुमार है। वह ट्रक मालिक का भाई था। बताया जाता है कि सोमवार की रात करीब ढाई बजे चालक ने बालू लदा ट्रक लाइन होटल के पास खड़ा कर दिया। जहां ट्रक खड़ा हुआ उसके ऊपर से हाईटेंशन का तार गुजर रहा था। ड्राइवर की नजर उस पर नहीं पड़ी।

ट्रक खड़ा करने के बाद पप्पू ट्रक की छत पर सोने के लिए गया, तभी ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान ट्रक में भी आग लग गई। उसका चक्का ब्लास्ट कर गया और बिजली का तार टूटकर नीचे गिर गया। चक्का ब्लास्ट करने की आवाज सुनकर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। आसपास के लोगों ने ट्रक में लगी आग को बुझाया। लाइन के कटने पर पप्पू को मृत पाया गया।

इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विपिन कुमार घटनास्थल पहुंच गए। उन्होंने शव को ट्रक के छत से नीचे उतरवा आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर मंगलवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस मामले में मृतक का भाई धर्मेंद्र कुमार ने करंट की चपेट में आने से पप्पू कुमार की हुई मौत मामले में आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में यूडी कांड दर्ज कर ली गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026