परवेज अख्तर/सीवान : जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के रतन पड़ौली बनवारी टोला में पुलिस ने छापेमारी कर 161 कार्टन शराब जब्त की। इस दौरान पुलिस ने दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक धंधेबाज भागने में सफल रहा। गिरफ्तार धंधेबाज रतन पड़ौली निवासी संतोष सिंह व महाराजगंज थाने के सुरबीर निवासी वीरेंद्र यादव बताया जाता है।
थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि रतन पड़ौली गांव में भारी मात्रा में बिक्री के लिए शराब छुपा कर रखा हुआ है। वहां एएसआइ शशिभूषण कुमार व पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई जहां बच्चा महतो के बथान से 750 एमएल के 58 कार्टन और 180 एमएल के 103 कार्टन शराब बरामद किया गया। इस दौरान बच्चा महतो व अन्य भागने में सफल रहा। मामले में संतोष सिंह, वीरेंद्र यादव व बच्चा महतो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस फरार बच्चा महतो समेत अन्य धंधेबाजों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…