सिवान: करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, परिजनों का रोकर बुरा हाल

सराय ओपी के बड़का गांव की है घटना

परवेज अख्तर/सिवान: सराय ओपी क्षेत्र के बड़का गांव में करेंट के चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई. मृतका की पहचान बड़का गांव निवासी रामबचन मांझी के 50 वर्षीय पुत्र नारायण मांझी के रूप में हुई है. घटना गुरुवार की देर शाम की बताई जाती है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि नारायण मांझी घर का विधुत प्रवाहित टूटी हुई टार को जोड़ रहे थे. तभी वह चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए. इसके बाद उन्हें आनन-फानन में सीवान सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा है. गांव के लोगों का कहना है कि नारायण मांझी काफी मिलनसार प्रवृत्ति के इंसान थे. लोगों के साथ उठना बैठना सभी को एक समान इज्जत देना उनमें कूट-कूट कर भरी थी. इधर जैसे ही गांव के लोगों को उनकी बिजली की संपर्क में आकर मौत होने की खबर मिली.उनके दरवाजे पर लोगों की लंबी कतारें लग गई. नारायण नाथ की मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों ने बताया कि वह मजदूरी करके अपने परिवार के लोगों का भरण-पोषण किया करते थे. उनकी मौत के बाद परिवार के लोगों पर काफी बड़ा मुसीबत आन पड़ा है. कोई मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मृतक के परिजनों को सरकार से उचित मुआवजा दिलाने की अश्वासन दी है.

मौत की खबर मिलते ही पसर गया सन्नाटा

बिजली के संपर्क में आने के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल लेकर पहुँचे.लेकिन किसी को भी इस बात का अंदाजा तनिक भी नहीं हुआ कि सीवान में इलाज के दौरान उनकी मौत ही हो जाएगी. परिजनों के अलावा आस पड़ोस के लोग मामले को हल्के में लेते हुए. अपने काम में व्यस्त हो गए थे. लेकिन जैसे ही फोन पर उनकी मृत्यु की खबर मिली चित्रकार से पूरा माहौल गमगीन हो उठा.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024