Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

विश्व के सामर्थ्य और संपन्न देशों की तुलना में भी भारत वासियों का सामूहिक सामर्थ्य और क्षमता अभूतपूर्व :राजीव

परवेज अख्तर/सीवान :- हर घर भाजपा अभियान का शुभारंभ आज जिले के प्रत्येक बूथों पर किया गया । जहां विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा विधायक विधानसभा प्रभारी एवं पूर्व सांसद पुर्व विधायक एवं भाजपा के जिला से लगाया मंडल स्तर के नेताओं द्वारा हर घर भाजपा अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी द्वारा भारत वासियों को संबोधित चिट्ठी प्रत्येक बूथ क्षेत्रों में बांटी गई । और नरेंद्र मोदी के दूसरे सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों को लोगों को बताया गया। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने जीरादेई विधानसभा क्षेत्र के नौतन प्रखंड एवं मैरवा के विभिन्न पंचायतों में बुथवार प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों को संबोधित चिट्ठी लोगों के बीच वितरित की।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह उर्फ विट्टू सिहं ने कहा कि नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में देश तेजी से विकास कर रहा था। देशवासियों के आशाओं और आकांक्षाओं की पूर्ति करते हुए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हम सभी आगे बढ़ रहे थे। लेकिन वैश्विक महामारी कोरोना ने भारत को भी घेर लिया ।एक ओर जहां अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं और विशाल अर्थव्यवस्था वाली विश्व की बड़ी महाशक्तियां हैं ।वहीं दूसरी ओर इतनी बड़ी आबादी और अनेक चुनौतियों से घिरा हमारा भारत देश है ।कई लोगो ने आशंका जताई थी कि जब कोरोना भारत पर हमला करेगा तो भारत पूरी दुनिया के लिए संकट बन जाएगा ।लेकिन आज सभी देशवासियों ने भारत को देखने का नजरिया बदल कर रख दिया है ।

आपने यह सिद्ध करके दिखाया है कि विश्व के सामर्थ्य और संपन्न देशों की तुलना में भी भारत वासियों का सामूहिक सामर्थ्य और क्षमता अभूतपूर्व है। उन्होंने वैश्विक महामारी के कारण या संकट की घड़ी तो है ही लेकिन हम देशवासियों के लिए या संकल्प की घड़ी भी है। हमें हमेशा याद रखना है कि 130 करोड़ भारतीयों का वर्तमान और भविष्य को कोई भी नहीं तय करेगी हम अपना वर्तमान और अपना भविष्य खुद तय करेंगे हम आगे बढ़ेंगे प्रगति पथ पर दौड़ेंगे और हम विजई होंगे। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष त्रिपुरारी सिंह रितेश सिंह प्रभुनाथ सिंह राजीव पांडे संजय दुबे मनीष सिंह मुन्ना कानून संदीप सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026