परवेज अख्तर/सिवान :- बसंतपुर. स्टेट हाइवे 73 पर समरदह स्कूल के समीप सिवान की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने रविवार की सुबह साइकिल सवार किशोरी को जोरदार टक्कर मार दिया. जिससे किशोरी बुरी तरह घायल हो कर सड़क किनारे गिर गई. परिजनों व आसपास के लोगों ने घायल किशोरी को बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल किशोरी की स्थिति नाजुक देख सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. घायल किशोरी थानाक्षेत्र के कन्हौली के हरेंद्र राम की पुत्री निशा कुमारी (15) बताई जाती है. घायल किशोरी के पिता ने बताया की रविवार की सुबह मेरी पुत्री साइकिल से शहरकोला ट्यूशन के लिए जा रही थी.
अभी समरदह स्कूल के समीप पहुंची की सामने से आ रहे तेज रफ्तार के ट्रक ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दिया. जिससे मेरी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई. इधर मौका देख ट्रक का चालक व खलासी घटनास्थल से फरार हो गए. घटना से आक्रोशित हुए कुछ लोगों ने स्टेट हाइवे 73 को जाम करने का प्रयास किया. लेकिन स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि संजीव कुमार सिंह व अन्य बुद्धिजीवियों की पहल पर सड़क जाम नही हुआ. सूचना मिलने पर बसंतपुर थाने के एएसआई जगदीश प्रसाद दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व ट्रक को कब्जे में लिया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घायल हुई किशोरी की स्थिति नाजुक बताई जाती है व उसे सीवान सदर अस्पताल से भी बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…