परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रसीदचक से एक महिला की गायब होने की सूचना प्राप्त हुई है. महिला गायब होने की पुरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. इस संबंध में महिला के पति रामस्वरूप सिंह का पुत्र सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि 11 अगस्त की रात में मेरी पत्नी मेरे साथ सोई हुई थी. सुबह में जब मेरी निंद खुली तो देखा कि मेरी पत्नी डिंपल सिंह उम्र 25 वर्ष गायब है. उन्होंने बताया कि मैं अपने परिजनों की मदद से पास पड़ोस, मुहल्ले व गांव में बहुत खोज बीन किया पर कहीं पता नहीं चला.
उसके पश्चात् अपने ससुराल मैरवा थाना क्षेत्र के छोटका मांझा में ढूंढने व पूछ ताछ करने के लिए गया. वहां भी पत्नी का कहीं कुछ पता नहीं चल सका. अंत में थक हार कर पति सुधीर कुमार सिंह ने 14 अगस्त को एसडीएम कोर्ट में इस संबंध में आवेदन देते हुए आवश्यक कार्यवाही के लिए गुहार लगाया है. इस संबंध सुधीर कुमार सिंह द्वारा हुसैनगंज थाने को भी सूचना दी गई है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…