दबंगई: सिवान के मुफस्सिल थाने में तैनात चौकीदार ने की कब्रिस्तान में घुसकर फायरिंग

  • दो लोगों की हुई जबर्दस्त पिटाई
  • मौके पर मची अफरा-तफरी
  • सूचना के बाद भी नहीं पहुंची मुफस्सिल थाने की पुलिस
  • दोनों इलाज हेतु सिवान सदर अस्पताल में भर्ती

परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर गांव स्थित कब्रिस्तान में रविवार की देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई कि जब शब-ए-बारात के मौके पर अपने पूर्वजों के कब्र पर फातेया पढ़ने गए दो लोगों को मुफस्सिल थाने में कार्यरत चौकीदार मोहम्मद क्यामुद्दीन अपने सहयोगियों संग मिलकर कब्रिस्तान के अंदर घुसकर दो लोगों को जबरदस्त तरीके से पिटाई कर दी। साथ ही कब्रिस्तान परिसर में दो राउंड फायरिंग भी की गई। जिससे अफरा तफरी का माहौल देख अधिकांश लोग कब्रिस्तान परिसर से भाग खड़े हुए। बाद में दोनों घायलों को ग्रामीणों ने आनन-फानन में इलाज हेतु सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया।जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा पदाधिकारी डॉ हिमांशु शुक्ला की देखरेख में इलाज जारी किया गया।

घायलों में क्रमशःहफिजुल्लाह अंसारी व शहंशाह अंसारी शामिल हैं। जो मोहिद्दीनपुर गांव निवासी गुलाम हुसैन अंसारी के पुत्र बताए जाते हैं। इस घटना में अन्य लोगों की भी घायल होने की सुचना घटना स्थल से प्राप्त हो रही है। घायल हाफिजुल्लाह अंसारी ने बताया कि शब-ए-बारात की रात हम सभी लोग गांव स्थित कब्रिस्तान में फातेया पढ़ने के लिए अपने पूर्वजों की कब्र पर गए हुए थे की इसी बीच एक सोची समझी साजिश के तहत मुफस्सिल थाने के सिरिस्ता कक्ष में कार्यरत चौकीदार मोहम्मद क्यामुद्दीन अपने सहयोगियों संग आ धमके और भद्दी भद्दी गाली गलौज करते हुए अपने हाथों में लिए पारंपरिक हथियारों से अचानक हम दोनों भाइयों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिए। जिससे हम दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में अन्य लोगों की भी पिटाई की गयी। जो भय के कारण घटना स्थल से अपनी जान बचा कर भागने कामयाब रहे।

उन्होंने बताया कि इस घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी गई। परंतु थाने के सिरिस्ता कक्ष में कार्यरत मोहम्मद क्यामुद्दीन के प्रभाव में आकर स्थानीय पुलिस हम लोगों की बातों की अनदेखा कर दी। खबर प्रेषण तक दोनों घायलों का इलाज सिवान सदर अस्पताल में जारी था। जहां घायलों में हाफिजुल्लाह अंसारी की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर उक्त घटित घटना को लेकर गांव के दो गुटों में तनाव व्याप्त है। इसके बावजूद भी स्थानीय पुलिस निष्क्रिय बरत रही है। अगर जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारी इस मामले में संज्ञान नहीं ली तो कोई बड़ी घटना घटित हो सकती है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026