Categories: जिला

बिहार के गया में होलिका दहन के दौरान आग में झुलसने से तीन बच्चों की मौत

गया : बिहार के गया में होली के मौके पर हुए हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गयी। बोधगया में रविवार की रात होलिका दहन के बाद लुकवारी फेंकने के दौरान आग में झुलसने से तीन बच्चों की मौत हो गई। हादसा पहाड़ी पर झाड़ियों में आग लग जाने से हुआ। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।

जानकारी के अनुसार बोधगया थाना क्षेत्र में मनकोसी गांव के राहुल नगर टोला में रविवार की रात होलिका दहन के बाद लुकबारी फेंकने गए बच्चों की टोली आग की चपेट में आ गई। जिसमें चार बच्चे बुरी तरह आग से झुलस गए। इसमें तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गयी। एक गंभीर रूप से घायल है। घटना से होली की खुशी  मातम में बदल गई।

मृतकों में कलेश्वर मांझी का 12 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार, बाबूलाल मांझी का 13 वर्षीय पुत्र नंदलाल मांझी व पिंटू मांझी का 12 वर्षीय उपेन्द्र कुमार शामिल हैं। वहीं मोराटाल पंचायत की उपमुखिया गीता देवी का 12 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार जख्मी हालत में इलाजरत है। ग्रामीणों ने बताया कि होलिका दहन के बाद बच्चे लुकबारी लेकर गांव के सामने वाली पहाड़ी पर गये थे। बच्चे पहाड़ी पर काफी आगे चले गए। इसी बीच किसी और बच्चे ने पहाड़ी पर झाड़ीनुमा सिरकी में लुकबारी फेंक दिया। जिस कारण पूरी झाड़ी में आग लग गयी।

आग की तेज लपटें जब बच्चों ने देखी तो दूसरा रास्ता नहीं होने के कारण ऊपर पहाड़ी के तरफ गये।  चारों बच्चे आग के लपटों के बीच से निकलकर भागने की कोशिश की। लेकिन सभी आग में फंस गए। इनमें अधिक झुलसे तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गयी और चौथा बच्चा इलाजरत है।

इधर, घटना के बाद सोमवार की सुबह तीनों मृतकों के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। किसी भी परिजन ने अबतक किसी के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत नहीं दर्ज करायी है। बोधगया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मितेश कुमार ने मामले की पुष्टि है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024