गोपालगंज में क्रिकेट खेलने के दौरान हुये विवाद में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

गोपालगंज : गोपालगंज में क्रिकेट खेलने के दौरान हुये विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई. गोली लगने से गंभीर युवक को गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से डॉक्टरों ने युवक को गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया. घटना नगर थाना के तकिया बनकट गांव की है. 25 वर्षीय पीड़ित युवक का नाम मोहम्मद सलीम है.

करीब 25 वर्षीय युवक मोहम्मद सलीम तकिया बनकट गांव के निवासी साबिर अली का पुत्र है. बताया जाता है कि मोहम्मद सलीम आज यानी रविवार को तकिया बनकट में अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था. तभी क्रिकेट खेलने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. इसी विवाद के बाद तकिया याकूब गांव के एक युवक ने मोहम्मद सलीम को नजदीक से गोली मार दी.

गोली युवक के पेट में लगी है, जिसे आनन-फानन में गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यहां से युवक का एक्सरे कराने के बाद उसे गोरखपुर के रेफर कर दिया गया. नगर थाना के एसआई बीएन राय ने बताया कि क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद हुआ है, जिसमें दो पक्षों में कहासुनी हुई थी. इसी विवाद में एक युवक मोहम्मद सलीम को गोली मारी गई है. युवक को इलाज के बाद बाहर रेफर किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि पीड़ित परिजनों के फर्द बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. पीड़ित युवक के साथ में क्रिकेट खेल रहे युवक वसीम ने बताया कि गांव के ही कुछ युवकों ने उसे गोली मारी है. गोली पेट में लगी है. युवक ने बताया कि गांव के मोहम्मद अफरोज के लड़के ने गोली मारी है. सभी युवकों के पाया अवैध हथियार था. बहरहाल पुलिस ने पीड़ित के बयान पर छानबीन शुरू कर दी है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024