गुठनी: गंडक नदी में एक साथ बहते प्रेमी युगल की हुई पहचान

परवेज अख्तर/सिवान: गुठनी के छोटी गंडकी नदी से एक साथ बहते मिले प्रेमी युगल की पहचान हो गई है. एक फोन कॉल ने प्रेमी युगल के शव की शिनाख्त कर पूरे घटना का राज खोल दिया. फिलहाल यह हत्या है कि आत्महत्या इसका खुलासा नहीं हुआ है. पुलिस शव का शिनाख्त होने के बाद मामले की जांच में जुटी हुई है. युवक व युवती के परिजन चुप्पी साधे हुए है. पुलिस घटना के अनुसंधान में जुट गयी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद से इसका खुलासा हो सकेगा कि हत्या है कि आत्महत्या. इधर दोनों का शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था. यहां बतादें कि युवक की शिनाख्त तो सोमवार की देर शाम उस समय हो गई जब पुलिस ने उसके पास से मिले मोबाइल के सीम को दूसरे मोबाइल में डालकर चालू किया.

उसी समय मृत युवक जयशिव के बड़े भाई का फोन आया. उन्होंने पूरी घटना की जानकारी ली. इसके बाद भागते हुए थाने पहुंचे. रात में पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर परिजन गांव चले आए. इसी बीच युवती की भी पहचान हो गयी. युवती कोई और नहीं मृत युवक की प्रेमिका निकली जो यूपी के लार थाना क्षेत्र के चूरिया गांव निवासी है. सूचना जब उसकी मां को हुई तो उसका रो-रोकर बुरा हाल हो गया. युवती की मां शिला देवी सीधा गुठनी थाने पहुंची. उसने कहा कि मेरी बेटी 26 मार्च की रात घर से निकल गयी और हमसब समझे शौच के लिये गयी होगी, लेकिन उसके अगले दिन सुबह में ही गुठनी के बिहारी खुर्द गांव से युवक जयशिव साहनी के घर की कोई महिला फोन कर पूछी कि आपकी बेटी कहा है. और वही बतायी की आपकी बेटी भाग गयी है. शीला देवी ने बताया मेरी बेटी प्रीति इंटर में पढ़ती थी और इस वर्ष फाइनल परीक्षा था. उन्होंने प्रीति के मौत के बारे अनभिज्ञता जाहिर की और बतायी मौत कैसे हुयी नहीं पता.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026