परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज शहर स्थित उमाशंकर चंपा देवी डीएवी पब्लिक स्कूल में सोमवार को मदर्स डे मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने भावनृत्य, कविता सुनाकर मां के प्रति अपना आभार प्रकट किया। इस मौके पर प्राचार्य विजय कुमार साहू ने मां और बच्चे के अद्भुत एवं गहरे रिश्ते पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि हमारे जीवन में मां का कितना महत्वपूर्ण स्थान होता है। मां ही जीवन का आधार है, मां के बिना दुनिया अधूरी है। मां वह शब्द है जो एक बच्चा सबसे पहले सीखता है।
मां सिर्फ हमें जन्म ही नहीं देती है वह हमें कर्म से लेकर धर्म तक की शिक्षा देती है। अगर मां शिक्षा ना दे तो हमारे जीवन का कोई अर्थ ही नहीं रह जाता है। मां हमारा पालन-पोषण करके हमें सक्षम बनाती है, हमारे शरीर को इतना बल प्रदान करती है जिसके जरिए हम अपने भविष्य को संवारने में सक्षम हो पाते हैं। इस अवसर पर बच्चों की मां ने स्कूल में आकर सेल्फी जोन का आनंद लिया तथा अपने छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य देखा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शिक्षकों ने भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…