दरौली: यूपी में सड़क हादसे में नेपुरा के अधेड़ की मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली थाना क्षेत्र के नेपुरा के अधेड़ की यूपी के देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। जिसकी पहचान नेपुरा गांव निवासी अनिल कुमार पांडेय (45 वर्ष) के रूप हुई है। वह अपने रिश्तेदार के यहां से मिलकर वापस गांव आ रहा था। तभी लार थाना क्षेत्र के उकीना के समीप अनियंत्रित ट्रक ने उसे कुचल दिया। ग्रामीणों व राहगीरों का कहना है कि ट्रक चालक की लापरवाही से अनिल कुमार पांडेय की बाइक गाड़ी के नीचे आ गई।

सूचना पर लार थाने की पुलिस ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसकी सूचना लार पुलिस ने परिजनों को फोन पर दी। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। संवाद प्रेषण तक मृतक का शव लार सीएचसी में रखा गया था। पुलिस का कहना है कि ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। पीड़ित परिवार की तरफ से कोई भी लिखित आवेदन नहीं मिला है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026