पटना: बिहार में शराबबंदी कानून पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने शनिवार को कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू है और आगे भी लागू रहेगा। जो मौतें हुई हैं उसकी जांच की जा रही है। जहरीली शराब मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होंगे उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने गोपालगंज कांड की चर्चा करते हुए कहा कि देखिए वहां कितने लोगों को सजा हुई। ललन सिंह ने कहा कि हत्या के लिए कानून है फिर भी मर्डर होता है।
वे राजद नेता डा. धर्मेंद्र के जदयू में शामिल होने के अवसर पर आयोजित मिलन समारोह से लौटते समय पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जांच के नाम पर खानापूर्ति के सवाल पर ललन सिंह ने हत्या के लिए कानून फांसी बना है फिर भी लोग हत्या करते हैं कि नहीं। पकड़ाते हैं तो फांसी होती है। कानून का उल्लंघन करिएगा तो फांसी होगी, सजा होगी। जो कानून में प्रावधान है लागू होगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…